Viral Videoउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

चंदौली / चकिया ग्राम सोनहुल का मामला बता दें कि उतरवत फीडर (विद्युत उपकेंद्र) से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति, बार-बार ट्रिपिंग या लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में जर्जर तारों, ट्रांसफार्मर खराब होने या कर्मचारियों की कमी के कारण ऐसी समस्याएं अक्सर सामने आती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भारी अघोषित बिजली कटौती और रोस्टिंग के कारण आम जनता और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अनुसार, वर्तमान में यह अब तक का सबसे बड़ा ग्रामीण बिजली संकट बन गया है




















