[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांनदुर्गा पूजा को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठकशौचालय जाने निकली युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकीकुंडवा चैनपुर थाना में 81 कांडों से जब्त 9002.07 लीटर शराब का विनष्टीकरण
अरवलबिहारराज्य

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, बच्चों ने लिया आशीर्वाद

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, बच्चों ने लिया आशीर्वाद

जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के +2 बालिका उच्च विद्यालय, अरवल में बुजुर्गों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के दादा-दादी, नाना-नानी सहित अन्य वरिष्ठजनों को आमंत्रित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार की ओर से सभी बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि बुजुर्ग केवल परिवार के वरिष्ठ सदस्य ही नहीं, बल्कि अनुभव, संस्कार, स्नेह और जीवन-मूल्यों की अमूल्य धरोहर हैं।

विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Check Also
Close