[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांनदुर्गा पूजा को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठकशौचालय जाने निकली युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकीकुंडवा चैनपुर थाना में 81 कांडों से जब्त 9002.07 लीटर शराब का विनष्टीकरण
अरवलबिहारराज्य

दाउदनगर में 3.5 वर्षीय बच्चे की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव

दाउदनगर में 3.5 वर्षीय बच्चे की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल/दाउदनगर | शुक्रवार। दाउदनगर थाना क्षेत्र के मनार पंचायत अंतर्गत गंगा बिगहा गांव में 3.5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव निवासी विकास यादव के पुत्र भोला कुमार के रूप में बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, भोला कुमार गुरुवार शाम करीब 4 बजे से लापता था। बच्चे के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस और परिजनों द्वारा बच्चे की खोजबीन की जा रही थी।

शुक्रवार की सुबह गांव के समीप स्थित नहर में बच्चे का शव फेंके होने की सूचना मिली। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना में किसी की संलिप्तता और हत्या के कारणों को लेकर पुलिस जांच जारी है।

Check Also
Close