कुंडवा चैनपुर थाना में 81 कांडों से जब्त 9002.07 लीटर शराब का विनष्टीकरण

कुंडवा चैनपुर थाना में 81 कांडों से जब्त 9002.07 लीटर शराब का विनष्टीकरण
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
सिकरहना (मोतिहारी)। कुंडवा चैनपुर थाना अंतर्गत विभिन्न मामलों में जब्त की गई कुल 9002.07 लीटर शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। इसमें नेपाली देशी शराब एवं विदेशी शराब शामिल थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज कुल 81 कांडों में जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। शराब के विनष्टीकरण की कार्रवाई आरओ मनोज कुमार गुप्ता, ढाका की मौजूदगी में विधिवत रूप से संपन्न कराई गई।
इस संबंध में कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि विभिन्न कांडों में जब्त शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया है। कार्रवाई के दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त शराब के नियमानुसार विनष्टीकरण की कार्रवाई लगातार की जा रही है, ताकि जब्त सामग्री का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।




















