[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

दुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवाले

दुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवाले

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी/ सिकरहना। ढाका थाना क्षेत्र के बड़हरवा लखनसेन गांव में दुर्गा पूजा को लेकर बनाई जा रही देवी प्रतिमाओं को कथित रूप से खंडित करने के दौरान ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मो. फैजान, निवासी परसा टोला, बड़हरवा लखनसेन के रूप में बताई गई है। घटना को लेकर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने ढाका थाना में लिखित आवेदन दिया है।

आवेदन में पूजा समिति के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि देवी प्रतिमाओं को खंडित करने की घटना से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तथा आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

इधर, पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी छानबीन कर रही है।

Check Also
Close