[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
जमुईबिहारराज्य

उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डाल

उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डाल

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई: श्री श्री १०८ वैष्णवी दुर्गा मंदिर , झाझा में शारदीय नवरात्र पूजन वर्ष २०२६ महोत्सव में पंडाल , सजावट , रोशनी का कार्य और मिट्टी की मूर्ति निर्माण का कार्य एवं अन्य सजावट का कार्य ज़ोर शोर से जारी है ! इस वर्ष पूजा समिति के संयोजक और महामंत्री , प्रभाष कुमार बँका ने जानकारी दी कि पंडाल का मुख्य द्वार श्री जगरनाथ पूरी मंदिर जो की ओडिशा में स्तिथ है उसी की तर्ज़ पर बन रहा है साथ ही साथ पंडाल के मुख्यद्वार पर भगवान विष्णु जी के दशावतार की प्रतिमा लगाइए जाएगी तथा अंदर का पंडाल और मुख्य मंदिर की सजावट उसी के तर्ज पर की जा रही है !

इस बार पंडाल के मुख्य द्वार की ऊँचाई लगभग ११५ फ़ीट , चौड़ाई लगभग ४० फिट एवं पंडाल की लंबाई १५० फिट रहेगी !

इस साल पंडाल एवं मदिर की सजावट पिछले वर्षों से ज़्यादा भव्य और सुंदर करने की कोशिश की जा रही है !

श्री श्री १०८ माँ वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में पूरा जोश देखा जा रहा है !

सभी अपना भरपूर योगदान दे रहे है !

इस बार भी पंडाल एवं लाइट का काम श्री अंकित डिकोरेटर झाझा को दिया गया है ! फूल एवं मंदिर के अंदर सजावट का कार्य राजू फूलवाले बराकर ,साथ में गणेश पात्रा कोलकाता को दिया है !

बाहर स्तिथ मिट्टी की माँ की प्रतिमा बनाने का कार्य हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी महादेव पंडित जी , मुंगेर को दिया गया है !

संयोजक प्रभाष बँका ने बताया कि पंडाल के अंदर प्रशासन द्वारा दिए गए सभी मापदंडों जैसे सीसीटीवी कैमरा , अग्निशमन यंत्र , पेय जल , सभी कार्यकर्ताओं को आई कार्ड , जुलूस लाइसेंस लेना , साफ़ सफाई , माइक और साउंड बॉक्स आदि को बखूबी निभाया जाएगा !

            इस बार विशेष आयोजन में आदतन पूजा को भजन संध्या का आयोजन हो सकता है !

इस वर्ष अष्टमी पूजन दो दिन है यानी १८/१०/२६ और १९/१०/२६ को है जिस कारण विजयदशमी और विसर्जन २१/१०/२६ होगा !

साथ ही उन्होंने सभी भगतजनों से अपील की कि पूजा को शांतिपूर्ण बनाने में अपना अपना सहयोग दे !

II जय झाझा की महारानी की II

Check Also
Close