
अरवल में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भव्य स्वागत, चार जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा
अरवल लख पर उमड़ा जदयू कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, जिला अध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ जोरदार अभिनंदन
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार का सासाराम जाने के क्रम में अरवल पहुंचने पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अरवल लख पर आयोजित इस स्वागत समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के साथ मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
जदयू जिला अध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अरवल लख की सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कतारबद्ध होकर मंत्री के स्वागत के लिए खड़े थे। जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार स्वागत स्थल पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग देखने को मिला। इस दौरान चार जेसीबी मशीनों के माध्यम से भव्य पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा स्वागत स्थल फूलों से सराबोर हो गया।
आयोजकों के अनुसार, अरवल में जदयू के किसी बड़े नेता के स्वागत में इस तरह का आयोजन पहली बार देखने को मिला। चार जेसीबी मशीनों से की गई पुष्पवर्षा और कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों ने कार्यक्रम को खास बना दिया। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और समर्पण का प्रतीक बताया।
स्वागत समारोह में जदयू जिला अध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव मिथिलेश कुमार यादव, मंजू कुशवाहा, प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य रामकिशोर वर्मा, जिला प्रवक्ता चाँद मलिक, युवा प्रदेश सचिव सोनू रजक, जिला प्रवक्ता गुड्डू पटेल, वरिष्ठ नेता टूटू शर्मा, अरवल प्रखंड अध्यक्ष केडी सिंह, जिला महासचिव मिथिलेश कुशवाहा, अरवल नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार, जिला कार्यालय प्रभारी विजय कुशवाहा एवं जदयू नेता विकास सिंह सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चार जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा और बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के कारण यह स्वागत समारोह जिले की राजनीतिक गतिविधियों में चर्चा का विषय बन गया। जदयू नेताओं ने इस आयोजन को पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठनात्मक सक्रियता का परिचायक बताया।




















