[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
अरवलबिहारराज्य

अरवल के मेहंदिया एवं रामपुर चौरम थाना का एसपी ने किया निरीक्षण

अरवल के मेहंदिया एवं रामपुर चौरम थाना का एसपी ने किया निरीक्षण

विधि-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा, लंबित कांडों एवं अभिलेखों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री किरण कुमार गोरख जाधव ने मेहंदिया एवं रामपुर चौरम थाना का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानों की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव एवं पुलिस व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थानों में उपलब्ध रिकॉर्ड एवं विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को थाना स्तर पर कार्यों के निष्पादन में तत्परता बरतने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करना तथा आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।

Check Also
Close