[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
जमुईबिहारराज्य

गंडा गांव में बाबा ब्रह्मदेव के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन

गंडा गांव में बाबा ब्रह्मदेव के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन

30 अक्टूबर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ भूमि पूजन, 16 दिसंबर से महाराष्ट्र के कारीगर शुरू करेंगे मंदिर निर्माण कार्य

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट।

सोनो (जमुई)। जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडा गांव में आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा ब्रह्मदेव के भव्य एवं विशाल मंदिर निर्माण को लेकर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। विद्वान पंडित श्री उमाकांत पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन की धार्मिक प्रक्रिया पूरी कराई। इस अवसर पर यजमान के रूप में श्री सरदार पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी उपस्थित रहीं।

मंदिर के मुख्य पुजारी सह भगत श्री रघुनाथ यादव ने बताया कि बाबा ब्रह्मदेव के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 30 अक्टूबर 2026 को भूमि पूजन किया गया है। वहीं, आगामी 16 दिसंबर 2026 से महाराष्ट्र के जाने-माने कुशल कारीगरों एवं मिस्त्रियों द्वारा मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बाबा ब्रह्मदेव के प्रति ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। हमारे पूर्वजों के समय से ही सैकड़ों वर्षों से बाबा ब्रह्मदेव की पूजा-अर्चना होती आ रही है, जो आज भी निरंतर जारी है। बाबा ब्रह्मदेव की महिमा अपरंपार है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्चे मन से बाबा के दरबार में मन्नत मांगने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मुख्य पुजारी रघुनाथ यादव ने बाबा ब्रह्मदेव के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं, दानदाताओं एवं धर्मानुरागियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य के अनुसार दान देकर मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से इस भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जा सकेगा।

मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। प्रस्तावित भव्य मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक आस्था के इस प्रमुख केंद्र को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

Check Also
Close