कुंडवा चैनपुर पुलिस की तत्परता से मां से बिछड़ा साढ़े तीन साल का बच्चा परिवार से मिला

कुंडवा चैनपुर पुलिस की तत्परता से मां से बिछड़ा साढ़े तीन साल का बच्चा परिवार से मिला
बसंतपुर सैनिक रोड से मिला था मासूम, पुलिसकर्मियों ने गोद में लेकर मोहल्लों में की परिजनों की तलाश
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
कुंडवा चैनपुर (पूर्वी चंपारण)। कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मां से बिछड़े साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे बसंतपुर सैनिक रोड से एक बच्चा पुलिस के पास लाया गया था। बच्चे की उम्र करीब साढ़े तीन साल थी और वह अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की।
पुलिसकर्मी बच्चे को गोद में लेकर विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूमकर उसके परिवार का पता लगाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद बच्चे की मां की पहचान कर ली गई।
इसके बाद 18 नवंबर 2026 को बच्चे को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। मां से बिछड़े बच्चे को वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिसकर्मियों की इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है।




















