
दावथ में छठ महापर्व बना सेवा और भक्ति का महासंगम, जय बजरंग क्लब और नवरत्न समिति की व्यवस्था की व्रतियों ने की जमकर सराहना
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास) लोक आस्था के महापर्व छठ का सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ भव्य समापन हो गया। इस बार दावथ का छठ महापर्व सेवा, अनुशासन और भाईचारे की मिसाल बन गया। इसमें सबसे बड़ी भूमिका जय बजरंग क्लब छठ पूजा समिति, पंचमंदिर दावथ और नवरत्न छठ पूजा समिति, दावथ की रही। दोनों समितियों ने सूर्यमठ घाटों पर ऐसी व्यवस्था की, जिसकी व्रतियों और श्रद्धालुओं ने मुक्तकंठ से सराहना की।
दोनों समितियों ने जीत लिया व्रतियों का दिल
जय बजरंग क्लब और नवरत्न छठ पूजा समिति के कार्यकर्ता नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक दिन-रात घाट पर तैनात रहे। घाट की साफ-सफाई, फूलों और झालरों से भव्य सजावट, रोशनी, पेयजल, व्रतियों के बैठने की व्यवस्था, प्रसाद वितरण और सुरक्षा – हर मोर्चे पर दोनों समितियों ने बेहतरीन काम किया।
व्रतियों ने कहा – _”इस बार की व्यवस्था अब तक की सबसे अच्छी थी। दोनों समितियों ने दिल जीत लिया। बुजुर्ग और महिला व्रतियों की विशेष मदद की गई।”_
1. जय बजरंग क्लब छठ पूजा समिति, पंचमंदिर दावथ (रोहतास)
पद नाम
अध्यक्ष मनीष पाल
सचिव-गोलू दुबे
कोषाध्यक्ष – रमेश पाल
व्यवस्थापक – संदीप शर्मा
सदस्य : विकाश गिरी, राजू पाल, हरेराम यादव, रबींद्र यादव, बिंदु पाल, रजनीश पाल, छोटू पासवान, गुड्डू कुमार, पिंटू यादव, प्रकाश पासवान
2. नवरत्न छठ पूजा समिति, दावथ (रोहतास)
पद नाम
अध्यक्ष- सरोज कुमार
कोषाध्यक्ष -प्रशांत कुमार
सदस्य रंजन कुमार, पवन श्रीवास्तव, सचिन कुमार पारस, कृष्णा पासवान
कार्यकर्ता : धीरज कुमार, नीरज कुमार, ध्रुवा कुमार, नीरज पाल, हल्ला कुरहा, शुभम, गोलू, राजेश, अमन, सत्यम, रंजन, जितेंद्र, विकास कुमार, पिंटू, सूरज
दोनों समितियों ने सभी व्रतियों, श्रद्धालुओं, दानदाताओं, प्रशासन और पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का आभार जताया और अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन का संकल्प लिया।




















