[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त छापेमारी, 423 लीटर नेपाली शराब बरामदपुलिस की लगातार छापेमारी का असर, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त न्यायालय में किया आत्मसमर्पणपत्रकार अमित कुमार राय के 73 वर्षीय पिता अंगराज राय का पटना में इलाज के दौरान निधनझाझा में भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जन्मदिन18 नवंबर को शपथ ले सकते हैं विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यउदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समाप्त हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर व्रतियों ने किया पारणदावथ में छठ महापर्व बना सेवा और भक्ति का महासंगम, जय बजरंग क्लब और नवरत्न समिति की व्यवस्था की व्रतियों ने की जमकर सराहनाराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीएम नवीन ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएंखरना के साथ शुरू हुआ छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवासमनोज कुमार सोनी हत्याकांड के शीघ्र उद्भेदन की उम्मीद, एसआईटी पर पूरा भरोसा : चाँद मलिक
जमुईबिहारराज्य

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीएम नवीन ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीएम नवीन ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

बोले- लोकतंत्र को मजबूत बनाने और जमुई की विकास यात्रा में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी नवीन ने जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल एवं सोशल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों, संवाददाताओं, छायाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रेस जगत के कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में डीएम नवीन ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की संघर्षपूर्ण यात्रा से लेकर राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र की मजबूती तक मीडिया ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मीडिया जनचेतना को आवाज देने, जनसरोकारों को सामने लाने तथा शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास एवं संवाद का सेतु बनने का काम करता है। पत्रकारिता केवल घटनाओं का आईना नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने और सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करने वाली सशक्त आवाज भी है।

उन्होंने कहा कि जमुई जिले की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत, पर्यटन की संभावनाओं, विकास की उपलब्धियों और सुदूरवर्ती क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने में स्थानीय मीडिया का योगदान सराहनीय रहा है। विशेष रूप से नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलकर शांति, विश्वास और विकास की ओर बढ़ते जमुई की बदलती पहचान को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारों की लेखनी, आवाज और कैमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के विकास की यात्रा केवल प्रशासनिक प्रयासों से पूरी नहीं हो सकती। इसमें मीडिया का रचनात्मक सहयोग, जनभागीदारी और सकारात्मक संवाद भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी विश्वास, पारदर्शिता एवं सहयोग की भावना विकास के प्रयासों को व्यापक जनसमर्थन और सार्थक दिशा प्रदान करती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन और मीडिया की यह साझेदारी आगे भी जमुई की विकास यात्रा को नई गति देने तथा जिले की गौरवशाली पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

अंत में डीएम नवीन ने पत्रकारों की संवेदनशील लेखनी, निर्भीक अभिव्यक्ति और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्षता, निष्ठा और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें। उन्होंने एक बार फिर जिले के समस्त मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवीन कुमार 
जिला पदाधिकारी, जमुई

Check Also
Close