Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य
झरोखर पुलिस की कार्रवाई, गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

झरोखर पुलिस की कार्रवाई, गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
कवैया गांव के पास पान-गुटखा की गुमटी में हुई जांच, 428 ग्राम मादक पदार्थ और 64 पीस गोगो बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
पूर्वी चंपारण। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झरोखर थाना पुलिस ने 17 नवंबर 2026 की संध्या कवैया गांव के पास छापेमारी कर एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पान-गुटखा की गुमटी की जांच के दौरान वहां से गांजा जैसा मादक पदार्थ और अन्य सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार, पिता मदन प्रसाद जायसवाल, निवासी श्रीपुर कवैया, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
ये सामान हुए बरामद
- गांजा जैसा मादक पदार्थ – 428 ग्राम
- गोगो – 64 पीस
पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




















