[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्राशराबबंदी कानून के पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, घोड़ासहन थाना कांड संख्या 242/22 में हुई कार्रवाई, न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया आरोपी24 नवंबर को पटना में होगा राज्यस्तरीय कृषक संवाद, किसानों के मुद्दों पर होगी चर्चारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर अनजबित सिंह महाविद्यालय में आयोजित हुआ ‘तेजस्विनी युवती सम्मेलन’मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत नवनिर्मित पालना घर का उद्घाटनजिलाधिकारी ने SDH अरेराज का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देशडायन का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला को जंगल ले जाने और हत्या के मामले में 9 गिरफ्तारकदवा गांव में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया भागचंद्रवंशी समाज को एकजुट करने के लिए संकल्पित हैं प्रताप चंद्रवंशीझरोखर पुलिस की कार्रवाई, गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
बिहारराज्यरोहतास

कदवा गांव में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

कदवा गांव में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास)। प्रखंड की कदवा पंचायत अंतर्गत कदवा गांव में यूथ क्लब की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में राहुल सिंह, मुमताज अंसारी, महबूब अंसारी, बाली कुमार, प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार, भूपेंद्र पासवान, संजय पांडेय एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष वकील चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। साथ ही, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनका बौद्धिक विकास होता है।

प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता, प्रतिस्पर्धा की भावना और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।

Check Also
Close