[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्राशराबबंदी कानून के पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, घोड़ासहन थाना कांड संख्या 242/22 में हुई कार्रवाई, न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया आरोपी24 नवंबर को पटना में होगा राज्यस्तरीय कृषक संवाद, किसानों के मुद्दों पर होगी चर्चारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर अनजबित सिंह महाविद्यालय में आयोजित हुआ ‘तेजस्विनी युवती सम्मेलन’मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत नवनिर्मित पालना घर का उद्घाटनजिलाधिकारी ने SDH अरेराज का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देशडायन का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला को जंगल ले जाने और हत्या के मामले में 9 गिरफ्तारकदवा गांव में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया भागचंद्रवंशी समाज को एकजुट करने के लिए संकल्पित हैं प्रताप चंद्रवंशीझरोखर पुलिस की कार्रवाई, गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

डायन का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला को जंगल ले जाने और हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार

डायन का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला को जंगल ले जाने और हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार

जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने जंगल से बरामद किया महिला का शव; एफएसएल टीम ने खून लगे कपड़े और लाठी जब्त की

जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो/जमुई। जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के थम्हन गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर अगवा कर जंगल ले जाने और हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर मृतका का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेज दिया है। मामले में अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस के अनुसार, रंजू देवी, पति कुंवर मिस्त्री, निवासी थम्हन गांव ने लिखित आवेदन देकर बताया कि 17 नवंबर 2026 को दिन के करीब तीन बजे स्वर्गीय श्रवण मिस्त्री के नौ वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। इसी घटना को लेकर कुछ लोगों ने उनके घर पहुंचकर उनकी सास दया देवी उर्फ कुसुम देवी, पति जैना मिस्त्री, पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और कथित तौर पर उन्हें जबरन जंगल की ओर ले गए।

आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान और छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में नौ नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया गया।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य संकलन के दौरान आरोपित टिंकू शर्मा का खून लगा शर्ट, घटनास्थल से खून लगी लाठी और शव से ब्लड सैंपल बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम

  1. टिंकू शर्मा, पिता कामदेव शर्मा।
  2. पिनू शर्मा, पिता कामदेव शर्मा।
  3. कामदेव शर्मा, पिता स्वर्गीय द्वारिक मिस्त्री।
  4. कुंदन मंडल, पिता सुरेश मंडल।
  5. नीतीश शर्मा, पिता वकील शर्मा। सभी निवासी थम्हन, थाना चरकापत्थर, जिला जमुई।
  6. चंदन कुमार, पिता मुकेश शर्मा, निवासी सोनो वार्ड संख्या-6, थाना सोनो, जिला जमुई।
  7. सनातन शर्मा, पिता स्वर्गीय सहदेव शर्मा।
  8. जयप्रकाश शर्मा, पिता स्वर्गीय सहदेव शर्मा, निवासी बरना, थाना सिकंदरा, जिला जमुई।
  9. गुड्डू मिस्त्री, पिता सुरेंद्र मिस्त्री, निवासी मंगरार, थाना मोहनपुर, जिला जमुई।

छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी

पुलिस टीम में पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पु०अ०नि० शुभम कुमार झा, पु०अ०नि० उपेंद्र कुमार राम, पु०अ०नि० विनय कुमार मांझी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Check Also
Close