Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य
शराबबंदी कानून के पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, घोड़ासहन थाना कांड संख्या 242/22 में हुई कार्रवाई, न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया आरोपी

शराबबंदी कानून के पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, घोड़ासहन थाना कांड संख्या 242/22 में हुई कार्रवाई, न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया आरोपी
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
पूर्वी चंपारण। शराबबंदी कानून से जुड़े पुराने मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरविन्द प्रसाद (45 वर्ष), पिता मुन्नीलाल राउत, निवासी सपही, थाना रघुनाथपुर, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी घोड़ासहन (जितना) थाना कांड संख्या 242/22, दिनांक 13 मई 2022 के तहत की गई है। उक्त मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 272/273 एवं बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस अभिरक्षा में माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा जा रहा है।




















