[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्राशराबबंदी कानून के पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, घोड़ासहन थाना कांड संख्या 242/22 में हुई कार्रवाई, न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया आरोपी24 नवंबर को पटना में होगा राज्यस्तरीय कृषक संवाद, किसानों के मुद्दों पर होगी चर्चारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर अनजबित सिंह महाविद्यालय में आयोजित हुआ ‘तेजस्विनी युवती सम्मेलन’मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत नवनिर्मित पालना घर का उद्घाटनजिलाधिकारी ने SDH अरेराज का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देशडायन का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला को जंगल ले जाने और हत्या के मामले में 9 गिरफ्तारकदवा गांव में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया भागचंद्रवंशी समाज को एकजुट करने के लिए संकल्पित हैं प्रताप चंद्रवंशीझरोखर पुलिस की कार्रवाई, गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
जमुईबिहारराज्य

बाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा

बाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा

पांच किलोमीटर की यात्रा कर कपटी और बरनार नदी के संगम तट से लाया गया पवित्र जल, देवी-देवताओं और भूत-प्रेतों की झांकियों ने मोहा मन

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट।

जमुई जिले के प्रसिद्ध बाबा झुमराज धाम, बटिया में पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। मंदिर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी वाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रंग-बिरंगे परिधानों में सजी करीब 751 कन्या कुमारी और महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर हिस्सा लिया।

कलश शोभायात्रा बाबा झुमराज मंदिर से शुरू होकर हटिया मोड़, बटिया बाजार, हरनिटांड़, काली पहाड़ी चौक, इंटवा और गंदर गांव होते हुए करीब पांच किलोमीटर दूर कपटी नदी और बरनार नदी के संगम तट पर पहुंची। यहां विद्वान पंडित श्री सुरेश पांडेय एवं उनकी टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरवाया। इसके बाद शोभायात्रा महुगांय, काली पहाड़ी, हरनिटांड़ और बटिया बाजार होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची।

यजमान के रूप में शामिल हुए कमेटी के पदाधिकारी

पूजा-अर्चना में यजमान के रूप में बाबा झुमराज मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता कुमारी तथा कमेटी के सचिव राकेश कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी शामिल हुईं। इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

देवी-देवताओं और भूत-प्रेतों की झांकियों ने मोहा मन

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित झालदा से आई झांकी टीम रही। टीम द्वारा प्रस्तुत देवी-देवताओं और भूत-प्रेतों की आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के बीच हजारों की संख्या में शामिल समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

पांच दिनों तक चलेगा कथा-प्रवचन और मेले का आयोजन

कार्तिक महोत्सव के दौरान वृंदावन धाम से आईं सोनम कुमारी एवं अन्य विद्वान महात्माओं द्वारा प्रतिदिन कथा-प्रवचन प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, कोलकाता के झालदा से आई झांकी टीम भी पांच दिनों तक भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। महोत्सव में मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां बच्चे, बुजुर्ग और युवा मीना बाजार, नाव, तारामाची सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।

शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत और पानी की व्यवस्था की गई थी। मंदिर पहुंचने के बाद कमेटी के सदस्यों ने कलश यात्रियों सहित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया।

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

कलश शोभायात्रा को सफल बनाने में कमेटी उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल, सचिव राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष लालू प्रसाद बरनवाल, समाजसेवी बिनोद बरनवाल, सरस्वती शिशु मंदिर बटिया के प्रधानाचार्य मुकेश यादव, ललन बरनवाल, मथुरा यादव, विकास बरनवाल, शिक्षक कपिलदेव माथुरी, प्रमोद बरनवाल, रंजीत बरनवाल, मुखिया भीम रजक, रोहित बरनवाल, द्वारिका राय, राकेश पासवान, सुखदेव पासवान, बहादुर यादव और संजीत ठाकुर सहित मंदिर के पुजारियों एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान बटिया थाना की पुलिस प्रशासन भी मौजूद रही।

Check Also
Close