[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जिलाधिकारी ने SDH अरेराज का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देशडायन का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला को जंगल ले जाने और हत्या के मामले में 9 गिरफ्तारकदवा गांव में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया भागचंद्रवंशी समाज को एकजुट करने के लिए संकल्पित हैं प्रताप चंद्रवंशीझरोखर पुलिस की कार्रवाई, गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तारकुंडवा चैनपुर पुलिस की तत्परता से मां से बिछड़ा साढ़े तीन साल का बच्चा परिवार से मिलाकुंडवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त छापेमारी, 423 लीटर नेपाली शराब बरामदपुलिस की लगातार छापेमारी का असर, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त न्यायालय में किया आत्मसमर्पणपत्रकार अमित कुमार राय के 73 वर्षीय पिता अंगराज राय का पटना में इलाज के दौरान निधनझाझा में भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जन्मदिन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) दावथ प्रखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को मतदान की प्रक्रिया शनिवार को सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है।

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली जिसमे 23779 पुरुष एवम 21033 महिला मतदाताओं ने भाग लिया। कुल 51.91प्रतिशत दावथ प्रखंड मतदान हुआ। मतदान को लेकर हर वर्ग के मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।

सुबह 6 बजे से हीं लोकसभा क्षेत्र के बुथ संख्या 212,213 केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई। मतदाताओं से जब बात की गई उन्होंने कहा कि इस बार विकास के मुद्दे पर ही मतदान हो रहा है।

हालांकि इस दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के अलग-अलग राय देखे गए। इस दौरान युवा एवं महिला मतदाताओं में भी काफी उत्साह दिखा गया। वहीं मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष बल की तैनाती थी।तथा बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग से इंतजाम किए गए थे।

प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, रैंप, व्हीलचेयर, टेंट, ओआरएस घोल, मेडिकल सुविधा, बिजली सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी तथा पूरे प्रखंड में गश्ती दल लगातार सक्रिय रहा। शांति पूर्ण चुनाव कराने में पुलिस प्रशासन एवम स्थानीय प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।