[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

एसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप

एसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप

पताही थाना के दरोगा दीप नारायण प्रसाद तथा पकड़ीदयाल थाना के दरोगा मृत्यंजय कुमार को किया सस्पेंड

रिपोर्ट सचिन कु० पटेल, पकड़ीदयाल, पूर्वी चम्पारण

पकड़ीदयाल: पताही: ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मोतिहारी एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने एक साथ दो पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है। वहीं विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। ज़िले के पकड़ीदयाल थाना परिसर में मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जनता दरबार लगाया।

जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, जबरन कब्जा,मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने, तथा जांच प्रक्रिया में शिथिलता से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुईं। जनता दरबार में एसपी ने पताही थाना के दरोगा दीप नारायण प्रसाद को किया निलंबित कर दिए।

कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया है सस्पेंड….साथ ही पकड़ीदयाल थाना के दरोगा मृत्युंजय कुमार को भी एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित,कर एसपी ने एक-एक कर मामलों की सुनवाई की और संबंधित पदाधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

सुनवाई के दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने पकड़ीदयाल एसडीपीओ कुमार चंदन, मधुबन सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार प्रसाद समेत पकड़ीदयाल- पताही थानाध्यक्ष को मामलों के त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।।

Check Also
Close