[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

डबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर

डबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

पुलिस पांच दिनों की रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ

सासाराम: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में 25 जनवरी को हुए चर्चित डबल मर्डर कांड के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने शनिवार को सासाराम स्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही कैमूर जिले के केवढी तथा औरंगाबाद जिले के हरपुरा इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, मुख्य आरोपी पप्पू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा बिछाया गया जाल अब तक सफल नहीं हो सका था। इसी बीच पुलिस उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया।

पूरे मामले की पुष्टि करते हुए रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी पप्पू सिंह को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही मुफस्सिल थाना कांड संख्या 26/26 में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि 25 जनवरी को तिलौथू से जुड़े एक जमीनी विवाद को लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में दो युवकों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस घटना में अमझोर थाना क्षेत्र के उच्चौला गांव निवासी जलेश्वर सिंह के पुत्र रूपेश कुमार उर्फ मंटू (35 वर्ष) तथा तिलौथू गांव निवासी विनय कुमार प्रजापति की मौत हो गई थी।

घटना के बाद से ही रोहतास पुलिस लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब मुख्य आरोपी के आत्मसमर्पण से मामले की जांच में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Check Also
Close