[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

बरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिल

बरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिल

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

बरन कन्या उत्थान न्यास समिति पटना द्वारा गया शहर के गोल पत्थर स्थित बरनवाल सेवा सदन में सदन के अध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित की गई ।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में चकाई विधान सभा क्षेत्र के पुर्व झामुमो प्रत्याशी सह भारत वर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं बरनवाल वैश्य महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह जमुई जिले के बटिया बाजार निवासी श्री ओंकारनाथ बरनवाल शामिल हुए ।

उक्त कार्यक्रम में बरनवाल कन्या उत्थान न्यास की ओर से बरनवाल समाज के कुल बेटियों को सहयोग के रुप में वैवाहिक सामग्री तथा 51 हजार रुपए नगद पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई है ।

समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार गुड्डू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जिन्होंने मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई है वैसे कुल 11 बेटियों को आगामी 01 अप्रैल 2026 से लगातार 02 वर्षों तक प्रत्येक माह दो हजार रुपए मासिक छात्रवृत्ति के रूप में दी जायेगी ।

संगठन सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने अधिक से अधिक लोगों को न्यासी बनने के लिए आग्रह किया ताकि गरीबी में जीवन यापन कर रहे अधीक से अधीक बेटियों को सहायता प्रदान किया जा सके ।

बरन कन्या उत्थान समिति के कार्यकारणी अध्यक्ष श्री ओंकारनाथ बरनवाल ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बरनवाल समाज की बेटियों के लिए आगे भी इस तरह का कार्यक्रम बिहार से लेकर झारखंड प्रदेश के विभिन्न शहरों में स्थित बरनवाल सेवा सदन में आयोजित किया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि इसके पुर्व 22 फरवरी 2024 को बरनवाल भवन पटना में तीन , 21 अप्रैल 2024 को बरनवाल सेवा सदन देवघर में चार , 08 जुलाई 2024 को पटना में मध्य प्रदेश की एक , 19 अक्टूबर 2024 को बरनवाल भवन पटना में छह , 24 नवंबर 2024 को पटना में गिरिडीह की एक , 19 जनवरी 2025 को पटना में आसनसोल एवं कटिहार की दो , 12 फरवरी 2025 को पटना में आसनसोल की एक , 22 फरवरी 2025 को पटना में मैगा रक्तदान शिविर आयोजित कर 64 रक्तविरों द्वारा रक्तदान एवं 120 न्यासियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो से सम्मानित।

20 मार्च 2025 को बरनवाल सेवा सदन देवघर में जमुई जिले के बटिया बाजार की एक , 20 अप्रैल 2025 को पटना में आसनसोल एवं बगौदर की दो , 22 जुन 2025 को देवघर में देवघर की एक , 12 अक्टूबर 2025 को बरनवाल रिलीज सोसायटी भवन आसनसोल में 07 बेटियों को नगद 51 हजार रूपए एवं वैवाहिक सामग्री पर तथा 12 क्षेत्रिय महिलाओं को शिलाई मशीन , 16 नवंबर 2025 को पटना में आसनसोल की एक एवं 25 जनवरी 2026 को गया के गोलपत्थर धर्मशाला में कुल छह बेटियों को सहयोग प्रदान की गई है । इस प्रकार अब तक कुल 35 बेटियों में प्रत्येक को 51 हजार रुपए नगद एवं वैवाहिक सामग्री सहयोग प्रदान की गई है ।

उन्होंने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश की एक बेटी को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए आर्थिक सहयोग किया गया तथा बैहतर चिकित्सा के लिए पटना में आर्थिक सहायता प्रदान की गई है ।

श्री ओंकारनाथ बरनवाल ने आगे बताया कि बरनवाल समाज की द्वितीय स्थापना दिवस आगामी 12 फरवरी 2026 को बरनवाल भवन पटना में मनाया जायेगा , जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल होकर कार्यक्रम की शौभा बढ़ायें ।

आयोजित कार्यक्रम में गया और पटना सहित विभिन्न शहरों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में बरनवाल समाज की महिलाएं और पुरुष शामिल थे ।

Check Also
Close