[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भूल जाने का अधिकार: क्या अतीत से मुक्ति भी अधिकार है?जनता दरबार आयोजित, 112 परिवादियों की सुनी गई समस्याएंआर्म रेसलिंग में कोआथ-योगिनी के लाल ने जीता रजत, रोहतास का नाम किया रोशनजे पी के इंटर कॉलेज बभनौल में गैर अनुदानित कॉलेजों की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोरविधायक के नहीं आने से स्थगित हुई पीएम श्री जगदयाल सिंह प्लस टू विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठकस्टोन की समस्या से बचाव के लिए खान-पान और जीवनशैली में सुधार जरूरी: डॉ. गौरव मिश्राकुंडवा चैनपुर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, सत्यापन के बाद विधिसम्मत कार्रवाई जारीअरवल में AISA और RYA ने निकाला ‘देशव्यापी इंकलाब मार्च’, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग ज्ञानदीप जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा हुई आयोजितघर में गिरने से टूटा कूल्हा, आयुष्मान से हुआ निशुल्क हिप रिप्लेसमेंट
टॉप न्यूज़पटनाप्रौद्योगिकीबिहारराज्य

रेल महा प्रबंधक (GM) तरुण प्रकाश सुन रहें हैं रेल कर्मचारियों की फरियाद

तय समय पर हो शिकायतों का निष्पादन, दिए निर्देश। कर्मचारी फ्रेंडली हैं G M

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

महाप्रबंधक तरूण प्रकाश रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए व्यक्तिगत रूप से रूचि ले रहे हैं ।

इसी क्रम में आज दिनांक 11.06.2024 को मुख्यालय, हाजीपुर में 04 रेलकर्मी/उनके आश्रितों ने महाप्रबंधक से मुलाकात की तथा अपनी विभागीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा ।

महाप्रबंधक ने विस्तारपूर्वक उनकी समयाओं को सुना तथा संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय सीमा में केस निष्पादन के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्मिक विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।

विदित हो कि रेल से जुड़े स्टेक होल्डर की समस्याओं के निष्पादन के उद्देश्य से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक से मुलाकात हेतु प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित किया गया है ।

इसके लिए रेलकर्मी अपना नाम पूर्व में कार्मिक विभाग में रजिस्टर्ड करवाकर मंगलवार को महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपनी समस्याएं उनके सामने रख सकते हैं ।

महाप्रबंधक के इस पहल से रेलकर्मियों में काफी हर्ष है । कर्मचारी कल्याण के प्रति महाप्रबंधक की यह पहल रेलकर्मियों को और अधिक निष्ठा के साथ कार्य निष्पादन हेतु प्रेरित कर रहा है।

Check Also
Close