[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
जमुईप्रौद्योगिकीबिहारराज्य

125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर मुख्यमंत्री सभी विद्युत उपभोक्ताओं के साथ करेंगे संवाद, सोनो में चार संवाद स्थल का निर्माण

125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर मुख्यमंत्री सभी विद्युत उपभोक्ताओं के साथ करेंगे संवाद, सोनो में चार संवाद स्थल का निर्माण

जमुई सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 125 उनीट नि: शुल्क बिजली उपभोक्ताओं को पहुंचाने और इसकी संपुर्ण जानकारी मुहैया कराने के लिए सोनो प्रखंड क्षेत्रों में कुल चार संवाद स्थल का निर्माण कराया गया है।

जिसमें डाक बंगला परिसर बटिया , पावर हाउस सोनो , लखन कियारी बगीचा एवं पावर हाउस चरका पत्थल शामिल हैं । ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की गई है ।

बिते 01 अगस्त 2025 से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है । उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार दिनांक 12 अगस्त 2025 को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे । इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें ।

कार्यक्रम की सफल संचालन हेतु प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं । साथ ही विद्युत आपूर्ति प्रमंडल / जिला स्तर पर भी संवाद स्थलों का चयन किया गया है ।

इस कार्यक्रम के लिए तकरीबन 3000 संवाद स्थलों के माध्यम से 15 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के साथ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद किया जाएगा ।

ज्ञात हो कि माननीय मुख्यमंत्री के संवाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए सभी संवाद स्थलों पर एलईडी स्क्रीन , प्रोजेक्टर व टीवी की व्यवस्था की जाएगी ।

संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण , पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधिगण , मीडिया प्रतिनिधिगण एवं संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी । ताकि यह कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचे और योजना का लाभ राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिले ।

Check Also
Close