[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भूल जाने का अधिकार: क्या अतीत से मुक्ति भी अधिकार है?जनता दरबार आयोजित, 112 परिवादियों की सुनी गई समस्याएंआर्म रेसलिंग में कोआथ-योगिनी के लाल ने जीता रजत, रोहतास का नाम किया रोशनजे पी के इंटर कॉलेज बभनौल में गैर अनुदानित कॉलेजों की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोरविधायक के नहीं आने से स्थगित हुई पीएम श्री जगदयाल सिंह प्लस टू विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठकस्टोन की समस्या से बचाव के लिए खान-पान और जीवनशैली में सुधार जरूरी: डॉ. गौरव मिश्राकुंडवा चैनपुर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, सत्यापन के बाद विधिसम्मत कार्रवाई जारीअरवल में AISA और RYA ने निकाला ‘देशव्यापी इंकलाब मार्च’, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग ज्ञानदीप जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा हुई आयोजितघर में गिरने से टूटा कूल्हा, आयुष्मान से हुआ निशुल्क हिप रिप्लेसमेंट
पटनाप्रौद्योगिकीबिहारराज्य

विधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकार

विधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकार

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

 बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही वित्त मंत्री ने बजट 2026-27 को सदन के पटल पर रखा। ‘संपन्न बिहार, समृद्ध बिहार’ की थीम पर आधारित इस बजट का कुल आकार 3.47 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। बजट में विकास, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए उद्योग क्षेत्र के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि से नए उद्योगों को प्रोत्साहन, निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की योजना है। बजट में स्टार्टअप और लघु उद्योगों को भी सहारा देने का संकेत दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हाट-बाजार विकास योजना को विस्तार देने की घोषणा की गई है। सरकार का मानना है कि हाट-बाजार के सुदृढ़ होने से किसानों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय उत्पादों को सीधा लाभ मिलेगा।

बजट में चौथे कृषि रोड मैप के तहत किसानों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया है। कृषि उत्पादन, सिंचाई, भंडारण और विपणन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी, जिससे किसानों की आय बढ़े।

सरकार ने कहा कि यह बजट राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत करने और हर वर्ग को विकास से जोड़ने की दिशा में अहम कदम है। बजट के जरिए बिहार को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का रोडमैप पेश किया गया है।

Check Also
Close