[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
खेलनालंदाबिहारराज्य

राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक रणजी मुकाबले का आगाज, पूर्व बीसीए सचिव संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिल

राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक रणजी मुकाबले का आगाज, पूर्व बीसीए सचिव संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिल |

ब्यूरो रिपोर्ट बीरेंद्र चंद्रवंशी 

राजगीर, 11 अक्टूबर 2026। बिहार क्रिकेट के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन के बाद पहली बार इस मैदान पर रणजी ट्रॉफी के मुकाबले का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के पूर्व मानद सचिव श्री संजय कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहां वे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान श्री संजय कुमार का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है कि राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार रणजी ट्रॉफी का मुकाबला आयोजित होना बिहार क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टेडियम में प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राज्य की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी, क्रिकेट जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

राजगीर में रणजी ट्रॉफी के इस ऐतिहासिक आगाज ने बिहार क्रिकेट के विकास की दिशा में एक नई उम्मीद जगाई है।

Check Also
Close