
पूर्व सैनिक सिंधु कुमार यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय थल सेना में दी थी सेवाएं, क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में भी थी खास पहचान
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
करपी (अरवल)। करपी स्थित गुलजारबाग टोला निवासी पूर्व सैनिक सिंधु कुमार यादव का अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम विदाई के समाचार से परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।
उनके निधन की सूचना मिलने पर पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जनक प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि टिंकू कुमार बाबू, पूर्व सैनिक संजय कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञात हो कि सिंधु कुमार यादव ने भारतीय थल सेना में अपनी सेवाएं देकर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वे युवावस्था में एक अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में भी क्षेत्र में अपनी पहचान रखते थे। उनका मिलनसार स्वभाव और खेल के प्रति लगाव लोगों के बीच हमेशा याद किया जाएगा।
उनके निधन से क्षेत्र ने एक पूर्व सैनिक के साथ-साथ एक प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी को भी खो दिया है। वे अपने पीछे एक पुत्र एवं दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।




















