
शिवांगी-अनंत सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, नवदंपती को दी शुभकामनाएं
मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी हुई मुलाकात, काफी देर तक हुई बातचीत
सोनो/जमुई से संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट।
जमुई। चकाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी सह पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद मोकामा विधायक अनंत सिंह की सुपुत्री शिवांगी सिंह के शुभ विवाह समारोह में शामिल होने मोकामा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवदंपती को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
संजय प्रसाद ने ईश्वर से कामना की कि नवविवाहित जोड़े का जीवन प्रेम, विश्वास, सुख, समृद्धि और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे। उन्होंने नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य और सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।
विवाह समारोह के दौरान उनकी मुलाकात भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भी हुई। इस अवसर पर दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।




















