[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

छठ के बाद 10 दिनों में पूर्व मध्य रेल ने 103.79 लाख यात्रियों को पहुंचाया मंजिल तकअनियंत्रित बोलेरो ने तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, महिला समेत तीन गंभीर रूप से घायलमहिला आरक्षण और नया परिसीमन विधेयक जनहितैषी कदम : आनंद चंद्रवंशीपूर्व सैनिक सिंधु कुमार यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलिअगहन मास शुरू होते ही बाबा झुमराज धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर घंटों लगा जामबाइक से गिरकर विद्यालय की रसोइया की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलींचंदौली चकिया क्षेत्रों में तमाम प्राइवेट स्कूलों में लूट, घसूट कालाबाजारी पर प्रशासनिक चुप्पी साधे बैठी हुई है…..क्या है अंदर की बात…. देखना है ब्रेक के बाद…चंदौली के डीएम साहब देख लीजिए चकिया में सब्जियों के कालाबाजारी का शातिर का कारनामा….पुलिस के शिकंजे में सब्जियों की कालाबाजारी के शातिर कब होंगे?शादी समारोह में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाईशिवांगी-अनंत सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, नवदंपती को दी शुभकामनाएं
पटनाबिहारराज्य

छठ के बाद 10 दिनों में पूर्व मध्य रेल ने 103.79 लाख यात्रियों को पहुंचाया मंजिल तक

छठ के बाद 10 दिनों में पूर्व मध्य रेल ने 103.79 लाख यात्रियों को पहुंचाया मंजिल तक

यात्रियों की संख्या में 5.78% और यात्री राजस्व में 9.96% की बढ़ोतरी, रेलवे को 238.46 करोड़ रुपये की हुई कमाई

बिहार राज्य संवाददाता डॉ बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

हाजीपुर, 28 नवंबर। छठ महापर्व के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने नियमित ट्रेनों के साथ-साथ स्पेशल ट्रेनों का भी प्रभावी परिचालन किया। इसके परिणामस्वरूप 16 नवंबर से 26 नवंबर 2026 के बीच महज 10 दिनों में 103.79 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस दौरान यात्रियों की संख्या और यात्री राजस्व, दोनों में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

पूर्व मध्य रेल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छठ महापर्व के उपरांत वर्ष 2025 में इसी अवधि के दौरान 98.13 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। वहीं, इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 103.79 लाख हो गया। इस प्रकार यात्रियों की संख्या में 5.78 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

यात्री राजस्व में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि

यात्रियों की बढ़ी संख्या का असर रेलवे की कमाई पर भी देखने को मिला। 16 से 26 नवंबर 2026 के बीच पूर्व मध्य रेल को कुल 238.46 करोड़ रुपये का यात्री राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 216.87 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। इस प्रकार यात्री राजस्व में 9.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं, वर्ष 2026 में प्रति यात्री औसत राजस्व 229.74 रुपये रहा, जो वर्ष 2025 के 221.01 रुपये की तुलना में 3.95 प्रतिशत अधिक है।

आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणियों में बढ़े यात्री

गैर-आरक्षित यात्री सेवाओं (Non-PRS) के अंतर्गत इस वर्ष 69.24 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 55.74 करोड़ रुपये था। इस श्रेणी में राजस्व की वृद्धि 24.21 प्रतिशत रही। वहीं, यात्रियों की संख्या 79.78 लाख से बढ़कर 84.29 लाख हो गई, जो 5.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

इसी प्रकार आरक्षित यात्री सेवाओं (PRS) के अंतर्गत वर्ष 2026 में 169.21 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वर्ष 2025 में यह 161.12 करोड़ रुपये था। इस श्रेणी में राजस्व 5.02 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, आरक्षित श्रेणी के यात्रियों की संख्या 18.35 लाख से बढ़कर 19.51 लाख हो गई, जो 6.33 प्रतिशत अधिक है।

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रही प्राथमिकता

पूर्व मध्य रेल ने छठ महापर्व के बाद यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए नियमित ट्रेनों के अलावा मांग के अनुरूप कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया। इससे यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध हुए और भीड़ प्रबंधन में भी काफी सहायता मिली।

रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की गई।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि छठ महापर्व के बाद 10 दिनों में 103 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ यात्री संख्या में 5.78 प्रतिशत तथा यात्री राजस्व में 9.96 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह बेहतर यात्री सेवा और प्रभावी रेल परिचालन को दर्शाता है।

स्रोत : पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर की प्रेस विज्ञप्ति।

Check Also
Close