[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अनियंत्रित बोलेरो ने तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, महिला समेत तीन गंभीर रूप से घायलमहिला आरक्षण और नया परिसीमन विधेयक जनहितैषी कदम : आनंद चंद्रवंशीपूर्व सैनिक सिंधु कुमार यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलिअगहन मास शुरू होते ही बाबा झुमराज धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर घंटों लगा जामबाइक से गिरकर विद्यालय की रसोइया की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलींचंदौली चकिया क्षेत्रों में तमाम प्राइवेट स्कूलों में लूट, घसूट कालाबाजारी पर प्रशासनिक चुप्पी साधे बैठी हुई है…..क्या है अंदर की बात…. देखना है ब्रेक के बाद…चंदौली के डीएम साहब देख लीजिए चकिया में सब्जियों के कालाबाजारी का शातिर का कारनामा….पुलिस के शिकंजे में सब्जियों की कालाबाजारी के शातिर कब होंगे?शादी समारोह में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाईशिवांगी-अनंत सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, नवदंपती को दी शुभकामनाएंसोनो से 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान; पुलिस ने आम लोगों से मांगी मदद
अरवलबिहारराज्य

महिला आरक्षण और नया परिसीमन विधेयक जनहितैषी कदम : आनंद चंद्रवंशी

महिला आरक्षण और नया परिसीमन विधेयक जनहितैषी कदम : आनंद चंद्रवंशी

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। पूर्व जिला पार्षद एवं प्रदेश सह-संयोजक, पंचायती राज प्रकोष्ठ, बिहार भाजपा आनंद कुमार चंद्रवंशी ने महिला आरक्षण एवं नए परिसीमन विधेयक को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए कहा कि इन विधायी पहलों का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनप्रतिनिधित्व को अधिक प्रभावी बनाना है।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक नेतृत्व में आगे आने का अवसर मिलेगा। वहीं, परिसीमन के माध्यम से बदलती जनसंख्या के अनुरूप निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व की व्यवस्था को नया स्वरूप देने की दिशा में पहल होगी।

श्री चंद्रवंशी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं की भागीदारी और सभी क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है। इन विषयों पर व्यापक जनजागरूकता एवं सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए।

इस मौके पर भाजपा पूर्व महामंत्री बेन्कटेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष अखिलेश पासवान, भरत यादव, मंडल महामंत्री रमेश पांडेय- गुड्ड शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष शैलेश सिंह, रामप्रवेश चंद्रवंशी, उमेश खत्री सहित अनेक लोग थे।

Check Also
Close