[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगी
बिहारराज्यरोहतास

संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली को लेकर दोनों जिला के हुई संयुक्त बैठक

संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली को लेकर दोनों जिला के हुई संयुक्त बैठक

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नासरीगंज (रोहतास)राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला रोहतास एवं जिला औरंगाबाद इकाई के द्वारा नासरीगंज में एक निजी होटल में संयुक्त बैठक की गई जिसमें मे आगामी 5 सितंबर को राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा प्रस्तावित पटना मिलन हाई स्कूल मैदान में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली तैयारी को लेकर रोहतास जिलाध्यक्ष कपिल कुमार के अध्यक्षता एवं संचालन औरंगाबाद जिलाध्यक्ष अशोक मेहता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष के मौजूदगी में निर्णय लिया कि आगामी 5 तारीख को पटना में होने वाली महारैली मे लगभग 300 बसों के द्वारा अधिक से अधिक दोनों जिले सभी प्रखंड एवं नगर से लोगों की मौजूदगी सुनिश्चित हो तत्पश्चात नगर एवं प्रखंड अध्यक्ष और प्रभारी हो के साथ बूथ लेवल तक विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई जिससे एनडीए को मजबूती प्रदान की जाए।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने पूरे बिहार में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली की तैयारी पूरी जोर शोर से चल रही है ।रोहतास जिलाध्यक्ष कपिल कुमार ने पत्रकारों को कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली के माध्यम से जागरूकता अभियान चल रहा हैं इसी कड़ी में शाहाबाद ,मुजफ्फरपुर एवं गया के बाद पटना में आगामी 5 सितंबर को पटना मैं महारैली आयोजित की गई है जिसको लेकर पार्टी के प्रभारी एवं कार्यकर्ता काफी जोर-शोर से लगे हुए हैं।

आगामी 5 तारीख को लगभग 300 बसों के द्वारा रोहतास एवं औरंगाबाद से हजारों की संख्या में लोग पटना पहुंचेंगे और रैली को सफल बनाएंगे साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इंदिरा गांधी की कार्यकाल में परिसीमन सुधार की रोक लगी है जो अबतक जारी है।लेकिन सबैधानिक अधिकार को लेकर जागरूक किया जा रहा हैं पर परिसीमन सुधार हर हाल कराने के लिए पार्टी तत्पर है।

आर एल एम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सबसे पहले परिसीमन सुधार की मांग उठाई है और अन्य कई राजनीतिक भी इस मुद्दे पर हामी भरकर अपनी होड़ लेने में लगे हैं। परिसीमन सुधार को लेकर बिहार के विभिन्न जगहों पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

मौके पर प्रभारी सुकुल ,प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी ओबरा विधानसभा अजय सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव महेंद्र बैठा, प्रदेश महासचिव बनारसी कुशवाहा, प्रदेश महासचिव परशुराम यादव,युवा प्रदेश महासचिव हसन अली,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ देवानंद राम रालोमो नेता विनय कुशवाहा , अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के रोहतास जिलाध्यक्ष वकील कुमार चौधरी, नगर संयोजक डेहरी रामेश्वर प्रसाद सिंह,

नगर अध्यक्ष डालमियानगर अरविंद कुमार ,नगर अध्यक्ष डेहरी नरेश कुमार, नगर अध्यक्ष दिनारा डॉ मुन्ना सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दिनारा कमल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजपुर विकास सिंह, प्रखंड अध्यक्ष चेनारी रमाशंकर सिंह,प्रखंड अध्यक्ष काराकाट दिनेश चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष संझोली संजय कुमार,प्रखंड अध्यक्ष कोचस धनंजय शर्मा,प्रखंड अध्यक्ष तिलौथू जैनेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close