[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवा चैनपुर में 444 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद, दो कारोबारी चिह्नितरोहतास जिले के दावथ में स्थित 500 वर्ष पुराना माँ आशावरी मंदिर, नवमी पर उमड़ता है जनसैलाबलगातार दूसरी बार बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश सचिव बने सोनू रजकझाझा के विकास की मांग लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आबिद कौशरछह साल से फरार हत्या कांड का आरोपी मुंबई से गिरफ्तारअज़बरवाखुर्द में SSB ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर, 104 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांचNEET-UG 2026 में घोड़ासहन के नीतीश ने हासिल की सफलता, DMCH में MBBS के लिए हुआ चयनचकिया ब्लाक के भागूपुर गांव का तस्वीर विकास की तस्वीरों के पीछे छिपा… एक गांव का सिसकता हुआ सच” ​ ​झरोखर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 335 बोतल नेपाली शराब बरामदताड़का-सुबाहु वध के मंचन से रोमांचित हुए दर्शक, 108 अंक की महत्ता पर भी हुई चर्चा
अरवलबिहारराज्य

लगातार दूसरी बार बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक

लगातार दूसरी बार बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक

चाँद मलिक ने दी बधाई, 18 वर्षों की मित्रता और संगठन के प्रति समर्पण को किया याद

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। बिहार प्रदेश युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश सचिव पद पर लगातार दूसरी बार नियुक्त होने पर सोनू रजक को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। जदयू के अरवल जिला प्रवक्ता चाँद मलिक ने अपने परम मित्र सोनू रजक की इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

चाँद मलिक ने कहा कि सोनू रजक के साथ पिछले 18 वर्षों से उनकी मित्रता रही है। इस दौरान दोनों ने मिलकर संगठन के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति सोनू रजक की निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक योगदान के सम्मान में उन्हें दोबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना गर्व और खुशी का विषय है।

उन्होंने इस नियुक्ति के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

चाँद मलिक ने कहा कि राजनीति में जिम्मेदारियां बदल सकती हैं, लेकिन वर्षों पुरानी मित्रता और आपसी विश्वास हमेशा कायम रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनू रजक नई जिम्मेदारी के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते रहेंगे।

अरवल जदयू परिवार की ओर से सोनू रजक को पुनः प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

— चाँद मलिक
जिला प्रवक्ता, जदयू, अरवल

Check Also
Close