कुंडवा चैनपुर में 444 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद, दो कारोबारी चिह्नित
खरुआ गांव के धान के सरेह में छापेमारी के दौरान मिली 1480 बोतल शराब, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

कुंडवा चैनपुर में 444 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद, दो कारोबारी चिह्नित
खरुआ गांव के धान के सरेह में छापेमारी के दौरान मिली 1480 बोतल शराब, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
कुंडवा चैनपुर (पूर्वी चंपारण): पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरुआ में पुलिस ने गश्ती एवं छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने धान के सरेह से कुल 1480 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त की, जिसकी प्रत्येक बोतल की क्षमता 300 मिलीलीटर है। बरामद शराब की कुल मात्रा 444 लीटर बताई गई है।
इस मामले में पुलिस ने शराब कारोबार में संलिप्त होने के संदेह में दो लोगों की पहचान की है। इनमें नाजिया देवी, पति स्वर्गीय सीताराम मुखिया तथा नीतीश कुमार, पिता स्वर्गीय अशोक मुखिया, दोनों ग्राम खरुआ, थाना कुंडवा चैनपुर, जिला पूर्वी चंपारण के निवासी बताए गए हैं।
थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि मामले में चिह्नित दोनों आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मची हुई है।




















