[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवा चैनपुर में 444 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद, दो कारोबारी चिह्नितरोहतास जिले के दावथ में स्थित 500 वर्ष पुराना माँ आशावरी मंदिर, नवमी पर उमड़ता है जनसैलाबलगातार दूसरी बार बिहार प्रदेश युवा जदयू के प्रदेश सचिव बने सोनू रजकझाझा के विकास की मांग लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आबिद कौशरछह साल से फरार हत्या कांड का आरोपी मुंबई से गिरफ्तारअज़बरवाखुर्द में SSB ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर, 104 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांचNEET-UG 2026 में घोड़ासहन के नीतीश ने हासिल की सफलता, DMCH में MBBS के लिए हुआ चयनचकिया ब्लाक के भागूपुर गांव का तस्वीर विकास की तस्वीरों के पीछे छिपा… एक गांव का सिसकता हुआ सच” ​ ​झरोखर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 335 बोतल नेपाली शराब बरामदताड़का-सुबाहु वध के मंचन से रोमांचित हुए दर्शक, 108 अंक की महत्ता पर भी हुई चर्चा
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

छह साल से फरार हत्या कांड का आरोपी मुंबई से गिरफ्तारअज़

कुंडवा चैनपुर थाना कांड में 14 नामजद अभियुक्तों को हो चुकी है आजीवन कठोर कारावास की सजा

छह साल से फरार हत्या कांड का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

कुंडवा चैनपुर थाना कांड में 14 नामजद अभियुक्तों को हो चुकी है आजीवन कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

सिकरहना (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या कांड के करीब छह साल से फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त कमरे आजम को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुआवारी गांव निवासी शरीफुल आजम के पुत्र कमरे आजम के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुंडवा चैनपुर थाना कांड संख्या 105/20, दिनांक 12 जुलाई 2020 के मामले में कमरे आजम प्राथमिक अभियुक्त है। इस कांड में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 324, 504 एवं 506 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज है।

बताया गया है कि उक्त कांड में नामजद 14 अभियुक्तों को आजीवन कठोर कारावास की सजा हो चुकी है, जबकि कमरे आजम करीब छह वर्षों से फरार चल रहा था।

माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 अक्टूबर 2026 को मुंबई के शिवाजी नगर थाना अंतर्गत क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को 15 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कराया जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Check Also
Close