[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिहसनपुर मेला से दो संदिग्ध व्यक्ति अभिरक्षा में लिए गएकुंडवा चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, 75.95 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तारमेला ड्यूटी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को लिया अभिरक्षा में, BNSS की धारा 128 के तहत कार्रवाई
जमुईबिहारराज्य

झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटन

गौ माता को समर्पित किया जाएगा नवनिर्मित भवन, भव्य पूजा-अर्चना के साथ जागरण का भी होगा आयोजन

झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटन

गौ माता को समर्पित किया जाएगा नवनिर्मित भवन, भव्य पूजा-अर्चना के साथ जागरण का भी होगा आयोजन

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई (झाझा)। झाझा की एकमात्र श्री कृष्ण गौशाला में आगामी 17 नवंबर 2026 को गोपाष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही, नवनिर्मित भवन को गौ माता को समर्पित करते हुए उसका भव्य उद्घाटन भी किया जाएगा।

गौशाला परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गौशाला कमेटी के सभी सदस्य आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। इस बार गोपाष्टमी के अवसर पर कुछ विशेष और अनूठा आयोजन करने की तैयारी है। कार्यक्रम के दौरान भव्य जागरण का भी आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, गौशाला के नए भवन का निर्माण झाझा के दानवीर डॉ. नीरज साह सहित अन्य सहयोगियों के सहयोग से किया गया है। नवनिर्मित भवन गौशाला के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिसे गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ माता को समर्पित किया जाएगा।

इस संबंध में गौशाला के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार एवं सचिव दयाशंकर बर्नवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

गौशाला कमेटी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित झाझा नगर एवं आसपास की बस्तियों के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गोपाष्टमी पूजा और भवन उद्घाटन समारोह में भाग लें तथा गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

गौ माता की सेवा, श्रद्धा और समर्पण के संदेश के साथ झाझा में इस बार गोपाष्टमी का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।

Check Also
Close