[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

घोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिहसनपुर मेला से दो संदिग्ध व्यक्ति अभिरक्षा में लिए गएकुंडवा चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, 75.95 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तारमेला ड्यूटी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को लिया अभिरक्षा में, BNSS की धारा 128 के तहत कार्रवाईबिहार में ड्रग्स तस्करी पर कठोर कार्रवाई करे सरकार: आनंद कुमार चंद्रवंशी
अरवलबिहारराज्य

अरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

अरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को किया गया याद, परिजनों को किया गया सम्मानित

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर अरवल पुलिस लाइन में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर कर्तव्य के पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन किया गया।

इस अवसर पर अरवल के पुलिस अधीक्षक श्री किरण कुमार गोरख जाधव ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहीद परिवारों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में साइबर डीएसपी मोहम्मद मुशीर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय, लाइन डीएसपी ओम प्रकाश, यातायात डीएसपी राजेश कुमार, मेजर मोहम्मद शाहनवाज आलम तथा सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस संस्मरण दिवस का यह आयोजन देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखने का संदेश देता है।

Check Also
Close