[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ का किया निरीक्षणजमुई जिला के जिला विधिज्ञ संघ ने रचा इतिहास, आम सभा में सैकड़ों अधिवक्ताओं के सामने ऐतिहासिक बजट पारितजनता के दरबार में मोतिहारी जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 63 आवेदन हुए प्राप्तप्रेम प्रसंग में कुम्हेनी डैम से एक युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिसरौशन आनंद सर को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिजजनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस द्वारा लेखपाल से बिना वास्तविक जांच कराए फर्जी या गोल-मटोल रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है।चंदौली कोतवाली थाना चकिया के राजनाथ व दूधनाथ का बेचा हुआ जमीन का हुआ पर्दाफाश जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासाचंदौली चकिया इतिहास के पन्नों में दर्ज यह नाम इन्होंने अपने गीतों और शायरी से दी चुनौतीअपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का निरीक्षणचंदौली के इस लड़के ने हिलाया पूरा भारत जानकार हो जाएंगे हैरान
टॉप न्यूज़देशप्रौद्योगिकीबिहार

क्या आप भारत गौरव ट्रेन से चार धाम यात्रा का प्लान कर रहे हैं?

फुल पैकेज के साथ रेलवे आपको चारधाम यात्रा पर ले जाने का किया है प्लान, जरा आप भी दीजिए ध्यान?

क्या आप भारत गौरव ट्रेन से चार धाम यात्रा का प्लान कर रहे हैं?

फुल पैकेज के साथ रेलवे आपको चारधाम यात्रा पर ले जाने का किया है प्लान, जरा आप भी दीजिए ध्यान?

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

खबर विस्तार से आगे..

नई दिल्ली, सितम्बर 2025 : चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ gb यूनिटी यात्रा’ के लिए विशेष भारत गौरव एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है। नौ दिवसीय यात्रा पैकेज में देश के चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिरों के साथ आधुनिक भारत की पहचान बन चुके स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन कराया जाएगा।

इस भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन 25 अक्तूबर से शुरू होगा। यात्रा की शुरुआत अमृतसर से होगी और इसमें जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट और रेवाड़ी से यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

इस यात्रा में उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर तथा सोमनाथ (गिर-सोमनाथ) ज्योतिर्लिंग मंदिरों के साथ गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर और केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन कराया जाएगा।

ट्रेन में कुल 762 यात्री यात्रा कर सकेंगे। इन्हें इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। किराया 19,555 रुपये से 39,410 रुपये प्रति यात्री तक होगा।

पैकेज में शाकाहारी भोजन, आवास, ट्रांसफर, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, बीमा और सुरक्षा की सुविधा दी जाएगी। हालांकि स्मारकों के प्रवेश शुल्क, व्यक्तिगत खर्च और टिप्स इसमें शामिल नहीं होंगे।

आईआरसीटीसी ने इस यात्रा को ‘वन-स्टॉप स्पिरिचुअल और कल्चरल टूरिज्म पैकेज’ के रूप में प्रचारित किया है। ज्योतिर्लिंग मंदिर जहां प्राचीन धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, वहीं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आधुनिक भारत के राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है।

आईआरसीटीसी ने यात्रियों को मान्य पहचान पत्र साथ लाने और यात्रा से पहले स्वास्थ्य की जांच कराने की सलाह दी है। कंपनी का मानना है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के श्रद्धालुओं में इस पैकेज की भारी मांग रहेगी क्योंकि एक ही यात्रा में चार पवित्र ज्योतिर्लिंगों और एक राष्ट्रीय धरोहर का दर्शन संभव होगा।

आरक्षण आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और चंडीगढ़ व दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों में किया जा सकता है।

Check Also
Close