[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

साइबर अपराध पर सख्ती: जमुई में अब हर सप्ताह मनाया जाएगा “साइबर मंगलवार”बेबी देवी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: फरार बाप-बेटा किऊल से गिरफ्तारजिला भू-अर्जन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशगुरहनवा पंचायत के गौरव ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, गांव में खुशी की लहरबैरगनिया में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरामसोनो अंचल में नई सीओ निकिता अग्रवाल की एंट्री, लोगों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदमोतिहारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी मुख्य पथ का निरीक्षण, जाम और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशकुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी, 67 बोरी उर्वरक जब्तशेरो-शायरी की महफ़िल से गूँज उठा पूरा ढाका350 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिहारराज्यरोहतास

ग्राम पंचायत उसरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधे

ग्राम पंचायत उसरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधे

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) ग्राम पंचायत उसरी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पंचायत परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया संजय कुमार सिंह और कार्यपालक सहायक नीतीश कुमार ने किया। इस दौरान पंचायत सचिव योगेंद्र साह, कचहरी सचिव निखिल कुमार, PRS संजय कुमार और विकास मित्र प्रेमचंद कुमार सहित पंचायत कर्मी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुखिया संजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हर व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि लगाए गए पौधों की देखभाल करें ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को हरा-भरा बना सकें।

कार्यपालक सहायक नीतीश कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी जरूरी है। प्लास्टिक का उपयोग कम करने और जल-संरक्षण पर ध्यान देने की बात भी उन्होंने कही।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Check Also
Close