[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

विकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितझाझा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई व पौधारोपण52 घन मीटर जंगली जलावन लकड़ी जब्त, दो पिकअप वाहन पकड़े गएअरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितआज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्टपूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईस्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी प्रसाद उर्फ फुलचंद माथुरी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों ने किया भावपूर्ण स्मरणपोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती
अरवलबिहारराज्य

अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का निरीक्षण

अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का निरीक्षण

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

आज दिनांक 08/06/2026 को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अरवल के द्वारा जिले में संचालित पुलिसिंग व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक कार्यों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं से उन्हें अवगत कराया गया।

निरीक्षण के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जिले की विधि-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही कार्रवाई, गंभीर एवं सनसनीखेज कांडों के उद्भेदन, लंबित कांडों के निष्पादन, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंट, इश्तहार एवं कुर्की की कार्रवाई, स्पीडी ट्रायल तथा अनुसंधानाधीन कांडों की प्रगति की समीक्षा की गई।

साथ ही प्रातः, मध्याह्न, संध्या एवं रात्रिकालीन गश्ती व्यवस्था, भूमि विवादों के निष्पादन, न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन, जनशिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों का भी अवलोकन किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा थाना अभिलेखों के संधारण, मालखाना प्रबंधन, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अनुशासन एवं टर्न आउट, गश्ती वाहनों के रख-रखाव, यातायात व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द तथा विशेष अधिनियमों के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त CCTNS, Dial-112, NAFIS सहित अन्य तकनीकी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने का निर्देश दिया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, अपराध नियंत्रण एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Check Also
Close