दावथ थाना पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीएनजी ऑटो और बाइक जब्त

दावथ थाना पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीएनजी ऑटो और बाइक जब्त
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास) दावथ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना अंतर्गत सेमरी गांव में हरिकिशुन यादव पिता हीराल यादव के घर के सामने सड़क के दक्षिणी किनारे से पुलिस ने एक सीएनजी ऑटो और एक अपाचे मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। जांच के दौरान ऑटो और बाइक से कुल 223 पीस 180 एमएल ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की और एक रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया।
पुलिस ने शराब, वाहन और मोबाइल को विधिवत जब्त कर लिया है। मौके से ऑटो चालक सरोज राम उम्र 26 वर्ष पिता शिव जी राम निवासी डोमा, डिहरी थाना दावथ और उसके साथी विकास कुमार उम्र 19 वर्ष पिता विद्यासागर सिंह निवासी गुनसेज थाना दिनारा, दोनों जिला रोहतास को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।




















