पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य
एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता ने किया वृक्षारोपण

एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता ने किया वृक्षारोपण
रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी: आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विधायक लालबाबू गुप्ता ने अपने आवास पर किया वृक्षारोपण।
प्रकृति केवल हमारी धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। यदि हम आज पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण दे सकेंगे।
एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम।
पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं।




















