
महामुक़ाबला–4 मेधा प्रतिभा-खोज परीक्षा: का रामगढ़ पोखरा पर आयोजन, प्रथम पुरस्कार रामगढ़ के मिट्टी के लाल एवं NSG अधिकारी रणधीर कुमार सिंह की ओर से दिया जाएगा
कैमूर रामगढ़ संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट
रामगढ़ (कैमूर): कक्षा 9वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित महामुक़ाबला–4 के अंतर्गत मेधा प्रतिभा-खोज परीक्षा का आयोजन आगामी 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक सूर्य मंदिर, गोडसरा पोसरा (रामगढ़), कैमूर, बिहार में संपन्न होगी।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार रणधीर कुमार सिंह, अधिकारी (NSG) की ओर से प्रायोजित किया गया है, जो क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आयोजकों ने उनके इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
आयोजन समिति की ओर से सभी योग्य विद्यार्थियों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकें।




















