[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाईयात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसा
बिहारराज्यसमस्तीपुर

आलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

आलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

राम कुमार महतो ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर

विभूतिपुर, समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड 13 निवासी सह राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के (प्रदेश अध्यक्ष बिहार) राम कुमार महतो के आवासीय परिसर में शुक्रवार को महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन शिक्षक राजाराम महतो ने किया।

इस अवसर पर पंचशील ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं मौजूद लोगों के द्वारा महान सम्राट दादा चंद्रगुप्त मौर्य के साथ गौतमबुद्ध एवं महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

वहीं वक्ताओं ने चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन, संघर्ष और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान शासक और प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।

समारोह में इंजीनियर सुखित नारायण ने कहा कि
​विदेशी शक्तियों पर विजय: उन्होंने सिकंदर के सेनापति सेल्यूकस निकेटर को युद्ध में हराकर यूनानी प्रभाव को समाप्त किया और काबुल, कंधार एवं हेरात तक भारतीय सीमा का विस्तार किया।

इंजीनियर अजीत कुमार ने कहा कि भारतीय इतिहास का ‘स्वर्ण युग’ माना जाता है, जिन्होंने भारत को एक शक्तिशाली राजनीतिक इकाई के रूप में विश्व मानचित्र पर स्थापित किया।

शिक्षक पप्पू कुमार ने कहा कि अपने जीवन के अंतिम वर्षों में उन्होंने जैन धर्म स्वीकार कर लिया था और राजपाठ त्याग कर भद्रबाहु के साथ श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) चले गए थे।

किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह, डॉ राम बाबू राम, अमरजीत कुमार सिंह, अशोक कुमार, पप्पू कुमार, रामजेष्ठ महतो, अमरेश कुमार, संजीव राम, सुमन सौरव, राजा दिवाकर, अनीता देवी, बबली कुमारी, राम बहादुर सिंह, संतलाल राम, शमसुल आलम, उमेश कुमार, अमित कुमार, रामकृष्ण महतो, धर्मेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close