[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

गोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त
अरवलटॉप न्यूज़बिहारराज्य

चांदी वृंदावन पहाड़ पर्यटन केंद्र शबरी धाम को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान: पिंटू चंद्रवंशी 

चांदी वृंदावन पहाड़ पर्यटन केंद्र शबरी धाम को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान: पिंटू चंद्रवंशी

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू चंद्रवंशी एवं उनके धर्मपत्नी रीना कुमारी चंद्रवंशी के नेतृत्व में कई दिनों से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का आज समापन हुआ ।

इस मौके पर चांदी वृंदावन पहाड़ पर्यटन विकास समिति के संस्थापक पिंटू चंद्रवंशी ने कहा कि चांदी वृंदावन पहाड़ पर्यटन एवं माता शबरी धाम को राष्ट्रीय पहचान मिलेगा पिंटू चंद्रवंशी ने बताया कि धर्म एवं समानता के प्रति प्रभु श्री राम एवं माता शबरी का यहां प्रत्येक वर्ष भादो पूर्णिमा के दिन भव्य एवं विशाल मेला लगता है।

इस पहाड़ का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व है ऐसी मान्यता है कि मगध के सम्राट जरासंध महाराज का एक सेनापति चंदू का निवास इस पहाड़ के ऊपर था सेनापति चंदूक के द्वारा पहाड़ के ऊपर माता सिद्धवानी मंदिर का स्थापना किया गया था।

महाभारत काल में पांडवों को सिद्धवानी मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत विजय प्राप्ति का वरदान मिला था। सेनापति चंदूक के तपोभूमि के कारण गांव का नाम चांदी पड़ा।

इसलिए पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में सहजन का पेड़ लगाया गया है सहजन कम पानी में तेजी से बढ़ने वाला छायादार औषधि पेड़ है।

ज्ञात हो कि जिला प्रशासन के आदेश पर शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक को बिहार दिवस के मौके पर 23 3.2026 को परिभ्रमण के लिए पहाड़ पर भेजा गया था।

इस मौके पर रिंकू देवी संतोष साव सुधीर कुमार पंकज ठाकुर विकास कुमार रूबी देवी रेखा देवी आदि ने सहयोग किया।

Check Also
Close