[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

खरीफ फसल 2026 में कुल 52 उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध हुई छापेमारीचांदी वृंदावन पहाड़ पर्यटन केंद्र शबरी धाम को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान: पिंटू चंद्रवंशी अंतरराष्ट्रीय करांटे खिलाड़ी बटिया निवासी पिंटु कुमार यादव को मंत्री द्वारा नगद राशि और लोजपा आर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित डोर टू डोर चलाया गया गिला एवं सुखा कचरा जागरूकता अभियानराष्ट्र प्रथम’ भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित BJP के 47वें स्‍थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: अजय पासवानमोतिहारी जिले के सभी प्रखंड परिसरों में होगी युवकों की भर्ती आज से लग रहा हैं कैंपअरवल जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्यसौम्यता, सुचिता और विनम्रता का प्रतीक प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंहमैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोहजमुई डीएम नवीन ने रेहड़ी, ठेला, चाट, चाउमिन, पकौड़े, गुप चुप बेचने वालों को दी, छोटू गैस की टंकी लेने की सलाह
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

खरीफ फसल 2026 में कुल 52 उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध हुई छापेमारी

खरीफ फसल 2026 में कुल 52 उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध हुई छापेमारी

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहरी के निदेशानुसार जिले के सीमावर्ती एवं अन्य प्रखंडों में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उर्वरक प्रतिष्ठानों की संघन जांच की गई । खरीफ 2026 में कुल 52 उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरूद्ध छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पाॅस मशीन में अंकित उर्वरक एवं गोदाम में भौतिक रूप से भंडारित उर्वरक की जांच की गई। जांच के दौरान कुल छह प्रतिष्ठानों को अनियमित उर्वरक व्यापार के रूप पकड़ा गया जिसके विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आदापुर प्रखंड में मे0 विजय खाद भंडार, प्रो0-सर्वेश कुमार, प्रखंड-आदापुर, घोड़ासहन प्रखंड के मे0 ओम साईं कृषि सेवा केंद्र चम्पापुर कोईरिया, घोड़ासहन, मे0 विकास खाद बीज भंडार, चम्पापुर कोईरिया, घोड़ासहन एवं छौड़ादानों प्रखंड के मे0 सिद्धि खाद भंडार, प्रो0-गुड्डू कुमार, प्रखंड-छौड़ादानों एवं मे0 जय माता दी ट्रेडर्स, धरहरी, छौड़ादानों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.. साथ ही बनकटवा प्रखंड में एक अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों के अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया गया है.. बतायकि किसानों को ससमय उर्वरक प्राप्त हो कि दिशा में विभाग सदैव प्रतिबद्ध है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी जारी रहेगा तथा उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले प्रतिष्ठानों को चिन्ह्ति करते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई किया जायेगा तथा किसी भी परिस्थिति में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।

Check Also
Close