[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारीबिहार को किस दिन मिलेगा नया मुख्यमंत्री, किसके हाथों में होगी प्रदेश की कमानमैरी बहन बालिका विद्यालय में की गयी छात्राओं की स्वास्थ्य जाँचअरवल: जनता की ज्वलंत सवाल को लेकर भाकपा, माकपा, सीपीआई एवं सीपीएम द्वारा किया गया जोरदार प्रदर्शन अरवल: गुप्त सचना के आधार पर छापेमारी में किंगफिशर 20 कार्टून सहित अंग्रेजी शराब बरामदअरवल परियोजना – सेक्टर 1 आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ निरीक्षणभारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मोतिहारी में हुआ विश्व स्वास्थ्य दिवस पर महत्वपूर्ण बैठक, जहां….छापेमारी के दौरान अगरवा ग्राम में मक्का के खेत से तस्कर द्वारा छिपाये गये 91 बोरा यूरिया को किया गया बरामद, अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज
जमुईबिहारराज्य

मैरी बहन बालिका विद्यालय में की गयी छात्राओं की स्वास्थ्य जाँच

मैरी बहन बालिका विद्यालय में की गयी छात्राओं की स्वास्थ्य जाँच

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वयं सेवी संस्था परिवार विकास के द्वारा संचालित मैरी बहन बालिका विद्यालय, चंद्रशेखरनगर में छात्राओं की स्वास्थ्य जाँच की गयी।

इस मौके पर दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिधौर के चिकित्सकों की टीम के द्वारा सभी आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर लगभग 100 छात्राओं का शारीरिक तापमान, रक्तचाप,एनीमिया आदि की जाँच की गयी साथ -साथ किशोरी स्वास्थ्य के लिए जरूरी दवाओं का वितरण किया गया और उन्हें उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

चिकित्सकों की टीम के द्वारा किशोरियों को प्रति छः माह में टी टी की सुई लेने, साप्ताहिक रूप से आयरन की गोली लेने और संतुलित एवं पोषण युक्त आहार लेने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देने की सलाह दी गयी और अभी गर्मी के समय में अपनायी जाने वाली सावधानी की भी जानकारी दी गयी और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने को कहा गया।

इस अवसर पर गिधौर से डॉ हेत राम मीना,माला कुमारी, सपना मुर्मू, संस्था के सचिव भावनन्द जी, विद्यालय वार्डेन रूबी कुमारी, अभिषेक आनंद, उपेंद्र यादव सहित विद्यालय की शिक्षिका एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे |

Check Also
Close