[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
बिहारराज्यसमस्तीपुर

आलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

आलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

राम कुमार महतो ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर

विभूतिपुर, समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड 13 निवासी सह राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के (प्रदेश अध्यक्ष बिहार) राम कुमार महतो के आवासीय परिसर में शुक्रवार को महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन शिक्षक राजाराम महतो ने किया।

इस अवसर पर पंचशील ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं मौजूद लोगों के द्वारा महान सम्राट दादा चंद्रगुप्त मौर्य के साथ गौतमबुद्ध एवं महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

वहीं वक्ताओं ने चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन, संघर्ष और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान शासक और प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।

समारोह में इंजीनियर सुखित नारायण ने कहा कि
​विदेशी शक्तियों पर विजय: उन्होंने सिकंदर के सेनापति सेल्यूकस निकेटर को युद्ध में हराकर यूनानी प्रभाव को समाप्त किया और काबुल, कंधार एवं हेरात तक भारतीय सीमा का विस्तार किया।

इंजीनियर अजीत कुमार ने कहा कि भारतीय इतिहास का ‘स्वर्ण युग’ माना जाता है, जिन्होंने भारत को एक शक्तिशाली राजनीतिक इकाई के रूप में विश्व मानचित्र पर स्थापित किया।

शिक्षक पप्पू कुमार ने कहा कि अपने जीवन के अंतिम वर्षों में उन्होंने जैन धर्म स्वीकार कर लिया था और राजपाठ त्याग कर भद्रबाहु के साथ श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) चले गए थे।

किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह, डॉ राम बाबू राम, अमरजीत कुमार सिंह, अशोक कुमार, पप्पू कुमार, रामजेष्ठ महतो, अमरेश कुमार, संजीव राम, सुमन सौरव, राजा दिवाकर, अनीता देवी, बबली कुमारी, राम बहादुर सिंह, संतलाल राम, शमसुल आलम, उमेश कुमार, अमित कुमार, रामकृष्ण महतो, धर्मेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close