[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाईयात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।
अरवलबिहारराज्य

अरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई

अरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के विकास पुरुष, सुशासन के प्रतीक एवं 2005 से 2026 तक निरंतर अपने कर्म, निष्ठा और दूरदर्शिता से बिहार को नई पहचान दिलाने वाले माननीय मुख्यमंत्री सह जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

वर्ष 2005 से पहले का बिहार और आज का विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बिहार—यह परिवर्तन किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह परिवर्तन संभव हुआ है तो सिर्फ और सिर्फ उनके मजबूत इरादों, ईमानदार नेतृत्व और विकास के प्रति अटूट समर्पण के कारण। सड़कों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, हर क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक कार्य उन्हें बिहार का सच्चा “विश्वकर्मा” बनाते हैं।

राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेना केवल एक संवैधानिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि बिहार की जनता के विश्वास और विकास यात्रा का विस्तार है। उनका अनुभव, सादगी और दूरदर्शिता निश्चित रूप से देश की संसदीय गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

आज अरवल का प्रत्येक जदयू कार्यकर्ता भावुक, गर्वित और उत्साहित है। हमारे लिए वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक, प्रेरणा और भरोसे का प्रतीक हैं।

जब-जब बिहार को दिशा की जरूरत पड़ी, तब-तब आपने हमें संभाला है। आज भी हमें आप पर उतना ही विश्वास है जितना 2005 में था। आपका हर कदम हमारे लिए प्रेरणा है और आपकी हर सफलता हमारे लिए गर्व का विषय है।

हमें पूर्ण विश्वास है कि वे राज्यसभा में भी बिहार की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए देशहित में ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे और विकास की नई इबारत लिखेंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान एवं दीर्घायु रहें तथा इसी प्रकार जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहकर देश और बिहार को नई दिशा देते रहें।

एक बार पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

समस्त अरवल जदयू परिवार एवं समर्पित कार्यकर्ता

Check Also
Close