
शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा
रोहतास संझौली से सोनू कुमार की रिपोर्ट
संझौली (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के उदयपुर पंचायत के चैता बहोरी गांव में शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस पावन अवसर पर आगामी 12 मई को भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा (जलभरी) निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजन समिति द्वारा लोगों को इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यज्ञ समिति के आयोजकों ने बताया कि जो भी श्रद्धालु कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे मां काली मंदिर प्रांगण में पहुंचकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
इसके साथ ही जलभरी के लिए पवित्र जल लाने हेतु श्रद्धालु 16 मई सोमवार की शाम को बक्सर के लिए रवाना होंगे। इस संबंध में वैकुंठ धाम आश्रम के संस्थापक सह मंहत उमाशंकर दास जी महाराज ने बताया कि शिव प्राण प्रतिष्ठा जैसे धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि कलश यात्रा और जलभरी में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी आवश्यक है, ताकि यह आयोजन भव्य और सफल बन सके। उन्होंने सभी भक्तों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 16 मई को की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार होता है और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




















