
अरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। अरवल के पुलिस अधीक्षक श्री किरण कुमार गोरख जाधव द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 16 आगंतुकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सभी आगंतुकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निपटारे में तत्परता बरतने तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका उचित समाधान सुनिश्चित करें।
जनता दरबार के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों की शिकायतों को सुनने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।




















