
अरवल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अरवल के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान (सेफ चाइल्डहुड कैंपेन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम तथा यौन शोषण से बचाव के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीजीएम मनीष कुमार पांडेय, डॉ. राजेश चंद्रा एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र कुमार की उपस्थिति में बच्चों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया गया।
इस दौरान बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, बाल अधिकारों के संरक्षण तथा किसी भी प्रकार की परेशानी या शोषण की स्थिति में उचित सहायता लेने के तरीकों की जानकारी देने पर विशेष बल दिया गया।
अभियान का उद्देश्य बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।




















